फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hypnotized woman robbed of cash and coil

महिला को सम्मोहित कर नकदी और कुंडल लूटे

Sat, 26 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sat, 26 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
 बदरीनाथ मार्ग स्थित तहसील गेट के बाहर दो बदमाशों ने एक महिला को सम्मोहित कर उसके कानों से कुंडल और पर्स में रखी नकदी लूट ली।  महिला को अपने साथ हुई लूट का पता तब चला, जब वह घर पहुंची और उसका सम्मोहन टूटा। महिला ने इस सबंध में पुलिस के पास तहरीर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस थाना मात्रा पचास कदम की दूरी है। पीड़ित महिला कौशल्या देवी (59) पत्नी स्व. भगतराम निवासी बालासौड़ ने बताया कि शनिवार को वह तहसील में अपने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने गई थी। काम पूरा होने के बाद जब वह तहसील के गेट पर पहुंची तो दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास आए और आध्यात्म की बातें करने लगे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उन्होंने उसे आंखें बंदकर भगवान का स्मरण करने को कहा। जब महिला ने आंखें खोली तो उन्होंने महिला से कानों में पहने कुंडल और पर्स के अंदर रखे पैंसे देने को कहा। महिला ने उनके सम्मोहन में आकर कुंडल और पर्स में रखे तीन सौ रुपये, पास बुक और एटीएम उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब महिला अपने घर पहुंची तो उसका सम्मोहन टूट गया। जिसके बाद महिला ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। थाने से मात्र पचास कदम की दूरी पर हुई इस घटना से लोग हैरान हैं।             
.            
शहर में इससे पूर्व हुई घटनाएं            
-05 फरवरी, 2016-देवी रोड पर एक महिला कर्मी से सोने की चेन उतरवाई।
-27 फरवरी-नजीबाबाद रोड जानकीनगर में वृद्धा कमलेश के चेन, कुंडल और अंगूठी उतरवाई।            

-29 फरवरी- मालवीय उद्यान में मनोज अग्रवाल से मोबाइल, नकदी उड़ाई।
-20 अक्तूबर-पेंसिल फैक्ट्री के पास वृद्धा पुष्पा देवी से सोने की चेन, कुंडल और पर्स झपटा।
-07 नवंबर को झंडाचौक में मानपुर निवासी रामेश्वरी देवी और गोविंदनगर में कुंभीचौड़ निवासी कवेत्री देवी से चेन और पैसे लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed