फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hospital failing to open regularly due to holidays; patients flock in.

Kotdwar News: अवकाश होने से नियमित नहीं खुल पा रहा अस्पताल, उमड़े मरीज

Thu, 27 Aug 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 27 Aug 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Hospital failing to open regularly due to holidays; patients flock in.
कोटद्वार। इस सप्ताह हर एक दिन बाद अस्पताल बंद होने के कारण अस्पताल खुलने पर सामान्य से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी बेस अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ उमड़ी रही। इनमें वायरल एवं त्वचा संक्रमण के मरीजों की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार के बाद सोमवार एवं मंगलवार को अस्पताल खुला तो बुधवार को ईद मिलादुन्नबी पर बेस अस्पताल में अवकाश रहा। बृहस्पतिवार को अस्पताल खुला, तो शुक्रवार को रक्षाबंधन के कारण अस्पताल बंद रहेगा। शनिवार को अस्पताल में ओपडी संचालित होंगी, तो रविवार को फिर से अस्पताल बंद मिलेगा। इससे अस्पताल खुलने पर सामान्य दिनों से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। पंजीकरण और बिलिंग काउंटर पर 100 से 150 लोगों की भीड़ रही। वहीं, सभी ओपीडी के बाहर मरीजों की काफी भीड़ रही। सबसे ज्यादा वायरल, पेट में दर्द, बदन दर्द, त्वचा संक्रमण के मरीज अस्पताल पहुंचे थे। फिजिशियन डॉ. जेसी ध्यानी एवं डॉ. शिवम नेगी की ओपीडी आमने-सामने होने के कारण मरीजों की काफी भीड़ होने और पास ही बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुसमा रावत की ओपीडी होने से गैलरी रास्ता अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जेसी ध्यानी ने वायरल, पेट दर्द, बदन दर्द की समस्या से बचने के लिए आसपास सफाई रखने, मच्छरों से बचने, घर का बना ताजा भोजन खाने, फ्रिज में रखे खाद्य एवं पेय पदार्थों का सेवन नहीं करने, नियमित दवा का सेवन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed