फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Holi Re Holi colors flew, hit the red syringe ..

होली में रंग उडे़ रे गुलाल, मारो पिचकारी लाल..

Wed, 23 Mar 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Wed, 23 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Holi Re Holi colors flew, hit the red syringe ..
होली - फोटो : amarujala

बुधवार को शहर और भाबर का क्षेत्र पूरी तरह से होली के रंगों में रंगा रहा। कहीं होली मिलन कार्यक्रम तो कहीं होल्यारों का हुड़दंग। जगह-जगह पर होली के गीत ही कानों में गूंजते रहे। शहर के हर चौराहे पर लोग होली के गीतों पर थिरकते रहे।

विज्ञापन


कोटद्वार शहरी क्षेत्र, भाबर, लैंसडौन, दुगड्डा, सतपुली, धुमाकोट और रिखणीखाल में होल्यारों ने खूब रंग उड़ाया। लोगों ने होली के गीत गाते हुए होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। कोटद्वार शहर में अनेक होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


ढोल, दमाऊं मशकबीन की धुनों पर थिरके होल्यारों
गढ़वाल सभा की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में होल्यारों ने शहर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक होली मनाई। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत के नेतृत्व में होल्यारों की टोली देवी मंदिर में एकत्र हुई। उन्होंने पारंपरिक ढोल-दमाऊ और मशकबीन के साथ होली के गीतों के साथ समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होल्यारों होली के गीत गाते हुए पदपुर सुखरौ स्थित एक बारातघर में पहुंचे, वहां पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूसरी ओर, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली और अन्य जन प्रतिनिधियों ने शहर और निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

गोबर के उपलों से की होलिका की पूजा
झंडाचौक में होलिका सजाई गई। सुबह से ही महिलाएं होलिका दहन स्थल की पूजा करने के लिए पुंच गई थी। गोबर के उपलों की माला, रोली, चावलों, पुष्प गंध, कच्चे सूत, जौ की बालियां, हल्दी, गन्ने के पौधे आदि से होलिका की पूजा-अर्चना की गई।

कोटद्वार में इसके अलावा गुरुद्वारे के सामने और ग्रामीण इलाकों में भी होलिका दहन का कार्यक्रम किया गया। मान्यता है कि होलिका पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है। महिलाएं कच्चे सूत को होलिका के चारों और तीन से सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटती हैं। लोटे का पानी और अन्य सामग्री चढ़ाती है।

चुंडई के होल्यारों ने बिखेरे होली के रंग
चुंडई से लैंसडौन आए जय सिद्ध बाबा होली मंगल दल के होल्यारों ने नगर में घूमकर खड़ी होली की धूम मचाई। उन्होंने हर-हर पीपल पात जै देवी भवानी.., भवानी का सुमिरन कर लो..,  बृज में होली खेलें सांवरिया के संग.. सहित कई होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।


होल्यारों की टीम में किरण बौंठियाल, सुभाष बुड़ाकोटी, रतन कंडारी, जनार्दन प्रसाद, बालमोहन, किशोर जदली, विनोद, रवींद्र, नरेंद्र, जयदीप, विशाल, सूरज आदि प्रमुख लोग शामिल रहे। उधर, कैंट विभाग द्वारा गांधी चौक में होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर व गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। बाल कलाकारों ने होली से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। इस मौके पर सीईओ कैंट राजीव कुमार, उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी, दिनेश रावत, राजेंद्र राना, राजेश ध्यानी, सुमित्रा नेगी, इंद्रा रावत सहित नगर के प्रबुद्धजन मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed