{"_id":"00fc8cd362d77148346723545140152e","slug":"hockey-in-ranchi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची में दिखेगा कोटद्वार की हाकी का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची में दिखेगा कोटद्वार की हाकी का जादू
कोटद्वार
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार से आठ जनवरी तक झारखंड के रांची शहर में होने वाली अंडर-14 बालक/बालिका हॉकी टीम में कोटद्वार की हॉकी का जादू देखने को मिलेगा। कोटद्वार से उत्तराखंड की हॉकी टीम में 11 खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। इसमें भी छह बालिकाएं अकेले जीजीआईसी कोटद्वार की हैं।
राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 बालक/बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में कोटद्वार के विभिन्न स्कूलों से 11 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें छह बालिकाएं जीजीआईसी कोटद्वार में अध्ययनरत हैं। जीजीआईसी कोटद्वार की कोच और टीम मैनेजर अनिता बिष्ट ने बताया कि कोटद्वार के खिलाड़ी शुक्रवार को देहरादून से रांची के लिए रवाना होंगे। रांची झारखंड में होने वाली अंडर-14 बालिका राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छह खिलाड़ी सुमैय्या, राधिका गुसाईं, निकिता, रिकिता शर्मा, तृप्ति भाटिया, प्रतिभा शामिल हैं। इनका चयन राज्यस्तर पर टनकपुर में छह से आठ नवंबर तक चली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के चलते किया गया है। सुमैय्या और तृप्ति इस बार दोबारा नेशनल में खेलेंगी।
बिष्ट ने बताया कि जीजीआईसी कलालघाटी की छात्रा आकांक्षा अमोली, हिमानी और अंजली, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपानी की ममता और हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी कोटद्वार के छात्र मोहित कुमार भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।