फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   hockey in ranchi

रांची में दिखेगा कोटद्वार की हाकी का जादू

Fri, 01 Jan 2016 09:54 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 01 Jan 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
चार से आठ जनवरी तक झारखंड के रांची शहर में होने वाली अंडर-14 बालक/बालिका हॉकी टीम में कोटद्वार की हॉकी का जादू देखने को मिलेगा। कोटद्वार से उत्तराखंड की हॉकी टीम में 11 खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। इसमें भी छह बालिकाएं अकेले जीजीआईसी कोटद्वार की हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 बालक/बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में कोटद्वार के विभिन्न स्कूलों से 11 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें छह बालिकाएं जीजीआईसी कोटद्वार में अध्ययनरत हैं। जीजीआईसी कोटद्वार की कोच और टीम मैनेजर अनिता बिष्ट ने बताया कि कोटद्वार के खिलाड़ी शुक्रवार को देहरादून से रांची के लिए रवाना होंगे। रांची झारखंड में होने वाली अंडर-14 बालिका राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छह खिलाड़ी सुमैय्या, राधिका गुसाईं, निकिता, रिकिता शर्मा, तृप्ति भाटिया, प्रतिभा शामिल हैं। इनका चयन राज्यस्तर पर टनकपुर में छह से आठ नवंबर तक चली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के चलते किया गया है। सुमैय्या और तृप्ति इस बार दोबारा नेशनल में खेलेंगी।
विज्ञापन


बिष्ट ने बताया कि जीजीआईसी कलालघाटी की छात्रा आकांक्षा अमोली, हिमानी और अंजली, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपानी की ममता और हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी कोटद्वार के छात्र मोहित कुमार भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed