फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Himgiri bus seized for carrying more passengers than capacity

Kotdwar News: क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर हिमगिरी बस सीज

Wed, 23 Jul 2025 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Himgiri bus seized for carrying more passengers than capacity

विज्ञापन


दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा पुलिस ने बैरियर पर चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर जीएमओयू की एक हिमगिरी बस को सीज कर दिया है। यह बस सवारियां लेकर कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही थी। 35 सीटर में पास इस बस में 62 सवारियां बैठाई गई थीं। बस खचाखच भरी हुई थी कि दरवाजे से भीतर घुसने की जगह तक नहीं थी। कई यात्रियों के टिकट भी नहीं बनाए गए थे। इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक को भी सीज किया है। दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पीएस नेगी ने बताया कि बरसात के मौसम में पर्वतीय रूटों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। बुधवार को दुगड्डा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान जीएमओयू की एकेश्वर, चौबट्टाखाल, जयखाल हिमगिरी बस सेवा को रोककर जांच की गई। जांच में 35 सीटर इस बस में 62 सवारियां बिठाई गई थीं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर बस को सीज कर दिया गया है।बस सीज होने के बाद सवारियाें ने चालक परिचालक से उन्हें दूसरी बस उपलब्ध कराने की मांग की। काफी देर इंतजार करने के बाद सभी सवारियां दूसरी बसों में बैठकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। उपनिरीक्षक पीएस नेगी ने कहा कि नशे का सेवन कर वाहन चलाने व ओवर लोडिंग के विरुद्ध चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed