{"_id":"673f63fcae9294dedb02fab3","slug":"himani-became-president-and-radhika-became-secretary-of-interact-club-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-553169-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: इन्ट्रेक्ट क्लब की हिमानी अध्यक्ष व राधिका सचिव बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: इन्ट्रेक्ट क्लब की हिमानी अध्यक्ष व राधिका सचिव बनी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रोटरी क्लब की युवा सेवा योजना के तहत रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उमरावनगर में इन्ट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया। जिसमें हिमानी अध्यक्ष व राधिका सचिव चुनी गईं।
उद्घाटन रोटरी क्लब के क्लब ट्रेनर वाईपी गिलरा व क्लब के अध्यक्ष गुरुवचन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने इन्ट्रेक्ट क्लब की संरचना के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इन्ट्रेक्ट क्लब की स्थापना 1962-63 में हुई थी। वर्तमान में 150 देशों में इसके करीब 3.50 लाख सदस्य कार्य कर रहे हैं। इन्ट्रेक्ट क्लब में 14 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राएं भाग ले सकती हैं।
बताया कि इन्ट्रेक्ट क्लब का उद्देश्य छात्र-छात्राओंं में सामाजिक सेवा करने का अवसर प्रदान करना है। इस मौके पर हिमानी को इन्ट्रेक्ट क्लब की अध्यक्ष, राधिका को सचिव, क्रिस्टी को उपाध्यक्ष, साक्षी को उपसचिव, इशांत को कोषाध्यक्ष चुना गया। सोनाक्षी, शिवानी, आशुतोष, तन्मय, प्रिंयाशु, अक्षत, इशिका, अंशिका, समृद्धि, अक्षिता, दियांशी, पीयूष, प्रियक, सक्षम और मानसी को बतौर सदस्य शामिल किया गया। ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। आचार्य निशा कवडाल को इन्ट्रेक्ट क्लब का इंचार्ज बनाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव डीपी सिंह, अमित अग्रवाल, गोपाल बंसल, बीना रावत, अशोक अग्रवाल, दिनेश चंद्र और प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।