हिमालय जैविक दूध के नाम से आएगा नया ब्रांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का ओहदा मिलने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुुंचे डा. धन सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जनता ने डा. रावत को समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपे। बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री/विधायक श्रीनगर के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध विकास को मजबूत किया जाएगा। हिमालय जैविक दूध के नाम से बाजार में दूध बिकेगा। सहकारिता विभाग को डिजीटलाइज्ड किया जाएगा।
डा. रावत ने बताया कि प्रत्येक डिग्री कालेज को अपना शैक्षिक पंचांग घोषित करना होगा। विवि और उच्च शिक्षण संस्थानों को नशामुक्त बनाने के लिए परिसर के 200 मीटर दायरे में नशीले पदार्थों के बिक्री पर प्रतिबंध होगा। उन्होंने कहा कि एक माह में राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर की व्यवस्थाओं में सुधार दिखने लगेगा। तीन माह में उच्च शिक्षा का स्तर गुणवत्तापरक हो जाएगा। छात्रों की पुख्ता हाजिरी की व्यवस्था की जाएगी। डा. रावत ने कहा कि एनआईटी के मुद्दे पर सात मार्च को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ वार्ता होगी। एनआईटी के स्थायी कैंपस का शीघ्र निर्माण शुरू होगा। विभागों से जुड़ी समस्याएं सुनने के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।
राज्य मंत्री ने कहा कि यदि श्रीनगर मेें भूमि उपलब्ध हुई, तो छोटे हवाई जहाज उतरने लायक एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इससे यहां के निवासियों, मरीजों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अनूप बहुगुणा ने किया।