फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   High tension line poles are hanging in the air, there is danger in movement

Kotdwar News: हाईटेंशन लाइन के पोल हवा में लटक रहे, आवाजाही करने में बना है खतरा

Fri, 08 Aug 2025 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
High tension line poles are hanging in the air, there is danger in movement
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) की ओर से कखोला व बिंदलगांव के लिए काटी गई सड़क पर ऊर्जा निगम की हाईटेंशन लाइन के दो खंभों की जड़ पूरी तरह खोखली होने से वह हवा में लटक रहे हैं, जिससे मार्ग पर आवाजाही करते वक्त दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीण जयकृत राणा, प्रदीप राणा, रणवीर सिंह राणा, मुकेश राणा, अवधेश सिंह और सुमन सिंह आदि ने बताया कि आरडब्ल्यूडी ने डबरा बैंड-खोलकंडी मार्ग पर कखोला व बिंदलगांव के लिए 5 किमी सड़क काटी गई है। यहां पर ऊर्जा निगम की हाईटेंशन लाइन के दो पोलों की जड़ें भारी बारिश से खोखली हो गईं। पोल धराशायी होने के कगार पर हैं। कहा कि इस संबंध में आरडब्ल्यूडी व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

कहा कि रोड कटिंग के दौरान कखोला गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। पेयजल लाइन की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हवा में लटक रहे दोनों पोलों को शिफ्ट करने और रोड कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड कटिंग के कारण हाईटेंशन लाइन के पोल की जड़ खोखली हुई है। इस संबंध में पोल शिफ्टिंग के लिए आरडब्ल्यूडी से बजट की डिमांड की गई है। बजट उपलब्ध होने पर पोलों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

-रवि अरोड़ा, एसडीओ (हिल) ऊर्जा निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed