फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Heritage Academy wins football inaugural match

हैरिटेज एकेडमी ने जीता फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन

Sat, 26 Oct 2019 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Heritage Academy wins football inaugural match
शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता राष्ट्रीय गान के साथ समारोह पूर्वक शुरू हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों के टीमों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतर विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि बालभारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने शहीद मुकेश बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। फुटबाल का उद्घाटन मैच इंटर कॉलेज मोटाढांक और हैरिटेज एकेडमी के मध्य खेला गया। जिसमें हेरिटेज एकेडमी ने मोटाढांक को 1-0 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन और जीआईसी कण्वघाटी के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी स्कूल ने 2-0 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालभारती और आरपी स्कूल के मध्य खेले गए मैच में बालभारती ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज की। डीएवी और नवयुग पब्लिक स्कूल के बीच खेले गए मैच में डीएवी ने 0-3 से मैच जीता। एसजीआरआर स्कूल और केवी लैंसडौन के मध्य खेला गए मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ जिसे एसजीआरआर ने 4-3 से अपने नाम किया। एमकेवीएन और बलूनी पब्लिक स्कूल के मध्य खेले गए मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ जिसमें बलूनी पब्लिक स्कूल ने 5-2 से जीत हासिल की। इस अवसर पर शहीद मुकेश बिष्ट की माता देवेश्वरी बिष्ट, गिरिराज सिंह रावत, भारत नेगी, तीरथ रावत, संजय नेगी, प्रदीप राणा, दीप मोहन नेगी, सिद्धार्थ उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed