फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Heli service will start soon from Dehradun to Gumkhal, fare will be Rs 2500

Kotdwar News: देहरादून से गुमखाल के लिए जल्द शुरू होगी हेली सेवा, यहां पढ़िए किराया सहित पूरी डिटेल

Sat, 01 Mar 2025 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 04:02 PM IST
सार

होटल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित आवास पर गढ़वाल सांसद बलूनी से मिला था। जिसमें लैंसडौन और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां और सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि जल्द ही लैंसडौन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
Heli service will start soon from Dehradun to Gumkhal, fare will be Rs 2500
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून से गुमखाल के लिए जल्द ही हेली सेवा शुरू होगी। दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने उनसे मिलने पहुंचे लैंसडौन होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी है। बताया कि लैंसडौन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


लैंसडौन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा ने बताया कि होटल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित आवास पर गढ़वाल सांसद बलूनी से मिला था। जिसमें लैंसडौन और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां और सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि जल्द ही लैंसडौन पर्यटन स्थल को केंद्र सरकार की उड़ान योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


गुमखाल के ओडल ग्राम की भूमि पर हेलिपैड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इस हवाई पट्टी पर हेलीकाॅप्टर उतरने लगेंगे। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। जौलीग्रांट से गुमखाल तक हेलि सेवा शुरू की जा रही है। इसका किराया 2500 रुपये होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक देहरादून से आसानी से लैंसडौन पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी छह को आएंगे उत्तरकाशी, हर्षिल में करेंगे जनसभा संबोधित, शीतकालीन यात्रा का देंगे संदेश

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सतीजा व संरक्षक सुनील बक्शी ने देहरादून से लैंसडौन हेलि सेवा को पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि इस योजना से सेना, पर्यटक व स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed