फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Heavy rains engulfed 25 meters of Santudhar-Masoun-Pabau motor road

Kotdwar News: संतूधार-मासौं-पाबौ मोटर मार्ग का 25 मीटर हिस्सा लील गई अतिवृष्टि

Sat, 09 Aug 2025 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains engulfed 25 meters of Santudhar-Masoun-Pabau motor road
कोटद्वार से जुड़ा अतिवृ​ष्टि के चलते ध्वस्त हुआ संतूधार-मासौं-पाबौ मोटर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
कोटद्वार। अतिवृष्टि ने राठ क्षेत्र समेत 100 से अधिक गांवों के लिए खासी मुसीबत पैदा कर दी है। दरअसल, लगातार बारिश से प्रभावित होकर संतूधार-मासौं-पाबौ मोटर मार्ग का करीब 25 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो चुका है। जिससे पूरे राठ क्षेत्र और 100 से अधिक गांवों का कोटद्वार से संपर्क कट चुका है।

संपूर्ण राठ क्षेत्र लोक निर्माण विभाग पाबौ के अंतर्गत संतूधार-मासौं-पाबौ मार्ग के जरिये कोटद्वार-दिल्ली से जुड़ता है। इस मार्ग का 25 मीटर भाग इठुड़ बाजार के निकट जमींदोज हो गया है। जिससे राठ क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। 25 मीटर सड़क पूरी तरह कटने के साथ ही पिनगढ़ गदेरे व कीम गदेरे के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। मासौं के समीप गडरिया गदेरे में कलमट का पुश्ता कभी भी ढह सकता है। किसी वाहन के इसके ऊपर से गुजरने के दौरान पुश्ता ढहने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर भंडारी ने बताया कि मार्ग बंद होने से कोटद्वार से पाबौ क्षेत्र की खाद्यान्न आपूर्ति ठप हो गई है। व्यापारियों को पौड़ी मार्ग से सामान मंगवाना पड़ रहा है। पौड़ी मार्ग से ढुलान का खर्च अधिक होने के कारण ग्रामीणों को राशन व सब्जी अन्य दिनों की अपेक्षा महंगी मिल रही है। टैक्सी चालक कलम गुसाईं व सुशील बहुगुणा ने बताया कि सड़क मार्ग बाधित होने से उनकी आजीविका पर भी संकट आ गया है। वे इसी मार्ग से पाबौ से कोटद्वार के बीच सवारियां लाते और ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

नहीं लगाया गया कोई संकेतक



लोक निर्माण विभाग की ओर से ध्वस्त मार्ग क्षेत्र में कोई संकेतक नही लगाया गया है। वहीं, मासौं तक लोनिवि की ओर से मलबा हटाकर मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ऐसे में किसी भी क्षण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मार्ग को शीघ्र खोलने की मांग की है, ताकि उनके दैनिक कार्य हो सकें और आवश्यक कार्यों के लिए कोटद्वार, दिल्ली एवं एनसीआर में जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed