फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Harela celebrated with great pomp in the mountain

पहाड़ में धूमधाम से मनाया हरेला का पर्व

Thu, 16 Jul 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Harela celebrated with great pomp in the mountain
सेंधीखाल में पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक दिलीप रावत, डीएफओ अखिलेश तिवाड़ी और दीपक ? - फोटो : KOTDWAR
पर्वतीय क्षेत्र में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सतपुली तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मुख्यमंत्री के भाई बृजमोहन रावत, वेद प्रकाश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत आदि मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय सतपुली में उच्च शिक्षा उन्नयन सलाहकार समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत ने पौधे रोपे। द्वारीखाल ब्लाक में बीईओ और एबीईओ कार्यालय में पौधे रोपे। महाविद्यालय बिथ्याणी में भी पौधे रोपे गए।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन की ओर से दुगड्डा ब्लाक के ग्राम जदला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने किया। कार्यक्रम में डीएफओ इंद्रेश उपाध्याय, ज्येष्ठ प्रमुख दुगड्डा अजयपाल रावत, रेंजर अनुराग जोशी, ग्राम प्रधान जानकी देवी, सूर्यदेव शाह, जेपी जदली, वीर सिंह आदि मौजूद रहे। छावनी परिषद लैंसडौन की ओर से दुर्गा मंदिर में भी मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित ने पौधे रोपे। बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठिला में प्रधान हेमंत कुमार ने 50 पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ पर्यावरण के लिए किया पौधरोपण
कोटद्वार। एसडीएम योगेश मेहरा और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन पंवार ने भी पौधे रोपे। कार्यक्रम में अधिवक्ता अरुण भट्ट, इंद्रेश भाटिया, शोभा बहुगुणा भंडारी, मुकेश चंद्र कबटियाल आदि मौजूद रहे। कोतवाली में एएसपी प्रदीप कुमार राय और सीओ अनिल जोशी ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। कोटड़ी रेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजर आरपी पंत ने किया।
पीजी कॉलेज में प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने हरेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जानकीनगर में प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल, रोहित बलोदी, आरसीडी पब्लिक स्कूल, शिवराजपुर में शिक्षकों और एनएसएस स्वयंसेवियों ने पौधे रोपे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जशोधरपुर में छायादार और विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाए। जीआईसी कण्वघाटी में एनएसएस स्वयंसेवियों ने पौधरोपण किया।
सेंधीखाल रेंज और ब्लाक मुख्यालय दुगड्डा में रोपे पौधे
दुगड्डा। लैंसडौन प्रभाग कोटद्वार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरेला पर्व के मौके पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
लैंसडौन रेंज के सेंधीखाल में पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक कुमार व कालागढ़ के डीएफओ अखिलेश तिवारी ने संयुक्त रूप से फलदार पौधा रोपकर किया। इस मौके पर दो सौ पौधों का रोपण किया गया। उधर, ब्लाक मुख्यालय दुगड्डा में यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूरी, ब्लाक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंत्यूरा, बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज ने संयुक्त रूप से एक पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर 20 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ कोटद्वार जीसी बेदवाल, डीसी घिल्डियाल, रेंजर किशोर नौटियाल, पूनम कैंथौला, ग्राम प्रधान माधुरी देवी, वन सरपंच शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।
.
फोटो समाचार
जारी
जगमोहन सिंह रावत
पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लाक में विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित लोकपर्व हरेला के मौके पर पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
रेंज कार्यालय परिसर धुमाकोट में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल, वन क्षेत्राधिकारी एसएन भट्ट ने एक पौधा रोपकर किया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वन दरोगा शिव सिंह, मनवर सिंह, वन आरक्षी रघुनाथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर ब्लाक कार्यालय नैनीडांडा में तेजपात, काफल, बांज, सुराई आदि पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह, तेजपाल सिंह, बीडीओ संतोष जेठी, एबीडीओ मोहन चंद्र मठपाल, युवा कल्याण अधिकारी सचिन कश्यप, एडीओ पंचायत अनूप जोशी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
.
जारी
नरेंद्र गौनियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed