फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   harak Water and

गर्मियों में पानी और बिजली बाधित न हो : हरक

Thu, 23 Mar 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Thu, 23 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन

कोटद्वार। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंचते ही डा. हरक सिंह रावत ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को आने वाली गर्मियों के सीजन के मद्देनजर अपनी तैयारियां पूरी करने को कहा। गर्मियों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

बुधवार देर शाम कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने लोनिवि निरीक्षण भवन में पुलिस, प्रशासन और सभी विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का फीड बैक लिया। मंत्री ने पुलिस, प्रशासन को जहां अवैध शराब और मादक पदार्थों के धंधे पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए, वहीं ट्रैफिक को पटरी पर लाने के लिए ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। जलसंस्थान को कहा गया कि सिंचाई के जिन नलकूपों से पीने का पानी लिया जाता है, उनकी मेंटेनेंस के लिए जिला योजना से बजट हासिल करने का प्रस्ताव भेजें। वह खुद भी जिला योजना की बैठक में शामिल रहेंगे। मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को देहरादून हुई बैठक के बारे में बताया। इसमें लोनिवि के मुख्य अभियंता को कोटद्वार को श्रीनगर आलवेदर रोड से जोड़ने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कंडी रोड को नेशनल हाईवे बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को भेजा जाएगा। कालागढ़ के विस्थापन और पुनर्वास के मसले पर मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कालागढ़ को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। वहां से लोगों को हटाने के मामले में एनजीटी में प्रभावी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद अण्थ्वाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, भुवनेश खर्कवाल व वीरेंद्र रावत समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed