फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Harak Singh are linked to viral video

हरक सिंह से जुड़े वीडियो हो रहे वायरल

Fri, 05 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Fri, 05 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

श्रीनगर। राजनीति में कब कौन किस करवट बैठ जाए और कब कौन सी बात भारी पड़ जाए, यह कहा नहीं जा सकता है। पूर्व कबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत के मामले में ऐसा ही हो रहा है। हरक सिंह से संबंधित जिन न्यूज क्लिप और अखबारों की कटिंग को पहले भाजपाई कांग्रेसी को चिढ़ाने के लिए भेजते थे। अब वही वीडियो और कटिंग्स  से कांग्रेसी भाजपाइयों पर हमला कर रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस शासनकाल में मंत्री पदों पर रहे, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हरक सिंह रावत शुरू से गढ़वाल के चर्चित नेता रहे हैं। उनके बयानों और जगह-जगह भिड़ने की आदतों ने समय-समय पर राजनीति को गर्माया है। हरक पर रेप का आरोप लगने के बाद उनसे संबंधित घटनाओं के वीडियो और अखबारों की सुर्खियां सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

इनमें से सबसे अधिक भाजपा नेता धन सिंह रावत का हरक के खिलाफ आपत्तिजनक इंटरव्यू और हरक के पुलिसकर्मियों से भिड़ने वाले वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। यह वही वीडियो हैं, जो कभी भाजपाई कांग्रेसियों को भेजकर नीचा दिखाने की कोशिश करते थे। हरक के भाजपा में आने के बाद कांग्रेसी और हरक के विरोधी इसे भाजपाइयों को भेजकर उन्हे चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वीडियो में
भाजपा नेता डा. धन सिंह रावत एक चैनल को साक्षात्कार देते हुए कह रहे हैं कि हरक सिंह की छवि बहुत खराब है। कोई भी लड़की भागती है, तो लोग सबसे पहले यह कहते हैं कि कहीं हरक सिंह तो उठाकर नहीं ले गया उसे। उनकी छवि के कारण उनको वोट नहीं पड़ेे। वहीं दूसरे वीडियो फुटेज में हरक सिंह पुलिस कर्मियों से लाठी छीनते और भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो हैं काफी पुराने, लेकिन लोग इनको देखकर खूब चटकारे ले रहे हैं।


जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed