फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Hans Foundation will expand service work in Uttar Pradesh too

उत्तर प्रदेश में भी सेवा कार्यों में विस्तार करेगा हंस फाउंडेशन

Fri, 03 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Hans Foundation will expand service work in Uttar Pradesh too
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान बद्रीनाथ की मूर्ति भेंट करती माता मंगला और भोले जी महाराज। - फोटो : KOTDWAR
हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माता मंगला एवं भोले जी महाराज ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनसे मुलाकात की। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में हंस फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा पटल पर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। कहा कि फाउंडेशन उत्तर प्रदेश में सेवा कार्यों में विस्तार करेगा।
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट (टैगू भाई) ने बताया कि माता मंगला एवं भोले महाराज ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भविष्य में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास, कृषक कल्याण, पेयजल सहित अन्य सेवाओं के विस्तार पर चर्चा कीप। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान बदरीनाथ एवं बाबा केदारनाथ की काष्ठ कला से निर्मित मंदिर भेंट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता मंगला एवं भोले जी महाराज को रामायण, हनुमान चालीसा, एक सिक्का अयोध्या के प्रसाद समेत भेंट किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फाउंडेशन पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। माता मंगला ने देश के 28 राज्यों में हंस फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed