फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   hangama on police thana and tahseel

ग्रामीणों ने थाने और तहसील में काटा हंगामा, प्रदर्शन

Wed, 02 Mar 2016 07:07 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Wed, 02 Mar 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे बालासौड़ गांव में संगम रिजॉर्ट के बाहर तोड़फोड़ और मारपीट के तीन आरोपियों की दूसरे दिन भी गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली और तहसील में जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए एसडीएम जीआर बिनवाल ने पुलिस अधिकारियों को तलब कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसडीएम के कड़े रुख को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन तीनों घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लगातार दूसरे दिन बालासौड़ के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली और तहसील में पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। मोहित बलूनी और प्रियांक नौडियाल की अगुवाई में महिलाओं और पुरुषों ने कोतवाली में कोतवाल जेएस पुंडीर का घिराव किया। पुलिस की कार्यशैली पर महिलाएं बिफर पड़ीं। ग्रामीणों ने कोतवाली में जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि 29 फरवरी की रात लोकपाल सिंह रावत और उनके दो साथियों सोहन और मोहन ने न केवल जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि मारपीट भी की। कहा कि महिलाओं से भी अभद्रता की गई। मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

कोतवाली पर प्रदर्शन के बाद ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे और वहां एसडीएम जीआर बिनवाल का घिराव कर डाला। एसडीएम ने ग्रामीणों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अनीता नौडियाल, आशा देवी, सुषमा नेगी, रेखा बलूनी, मोहित बलूनी, सौरभ जोशी, राकेश कुमार, तरुण ठाकुर, अंकित नेगी, प्रशांत  क्षेत्री, जगतराम समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed