{"_id":"45a387811a525adccc331de91ce145a1","slug":"hangama-in-police-thana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी की शिकार महिलाओं ने थाने में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी की शिकार महिलाओं ने थाने में काटा हंगामा
कोटद्वार
Updated Tue, 05 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे पदमपुर, मानपुर, लालपुर और रतनपुर की महिलाओं ने सिलाई केंद्र खोलने के नाम पर हुई ठगी के मामले में उनके पैसे लौटाए जाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है। कहा कि महिलाओं से छह हजार रुपये ठगने वाले पदम सिंह नेगी निवासी उमराव नगर, मोटाढाक ने पुलिस के सामने पांच जनवरी को महिलाओं के पैसे लौटाने की बात कही थी, लेकिन नियत तिथि तक पैसा नहीं लौटाया गया है। मंगलवार को ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने थाने में एकत्रित होकर उनके पैसे लौटाए जाने की मांग को लेकर हंगामा काटा।
महिलाओं ने कहा कि पदम सिंह ने पुलिस को आश्वस्त किया था कि वह पांच जनवरी तक महिलाओं के पैसे लौटा देगा, लेकिन उसने महिलाओं को पैसे देने से इनकार कर दिया है। ठगी के आरोपी की ओर से पुलिस को एक शपथपत्र भी दिया गया था जिसमें पांच जनवरी तक पैसा लौटाए जाने की बात कही गई थी। महिलाओं ने कोतवाल से मिलकर अपनी बात रखी और चेताया कि यदि सात जनवरी तक उनका पैसा नहीं लौटाया तो वे धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर देंगे।
हंगामा करने वालों में निर्मला रावत, चंद्रा देवी, प्रमिला नेगी, दर्शनी देवी, सुरजीत कौर, आरती, सुनीता चौहान, भुवनेश्वरी गुसाईं, सुनीता देवी, राधा देवी, नीलम देवी, लक्ष्मी देवी, मीना, कविता, मीनाक्षी, निशा, शकुंतला देवी, शांति देवी, पूनम चौहान, सुनीता, दिव्या सेमवाल, सरिता जदली, शशिकांत के अलावा कई लोग मौजूद थे।