फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Half of the winter season has passed, but many roadways buses still don't have reflectors installed.

Kotdwar News: आधा शीतकाल बीता, कई रोडवेज बसों पर नहीं लगे रिफ्लेक्टर

Sun, 04 Jan 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 04 Jan 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Half of the winter season has passed, but many roadways buses still don't have reflectors installed.
कोहरा छाने, सड़कें बदहाल होने और वाहन खराब होने से बढ़ रहा दुर्घटना का डर
विज्ञापन

कोटद्वार। कोटद्वार डिपो समेत उत्तराखंड परिवहन निगम की कई बसें आज भी बिना रिफ्लेक्टर ही चल रही है। इस समय घना कोहरा छाने, कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त होने और दुर्घटनाग्रस्त व खराब वाहन सड़क पर खड़े होने से हर समय हादसे का डर बना है। फोरमैन ने जल्दी ही सभी बसों पर रिफ्लेक्टर लगाने की बात कही है।

कोटद्वार रोडवेज डिपो की अधिकांश बसें मैदानी क्षेत्रों में दौड़ती हैं। हालांकि कई बसें पर्वतीय क्षेत्रों में भी जाती है लेकिन घने कोहरे की विकट समस्या है। रोडवेज डिपो से 18 से 20 बसें दिल्ली संचालित हो रही है। इसके अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर जाने वाली बसें भी दिल्ली रूट से जुड़ी है। वाहन पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। फोरमैन खुशीराम ने बताया कि जिन बसों को फिटनेस के लिए भेजा गया था, उन पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। शेष बसों पर जल्दी ही रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed