फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guru Tegh Bahadur remembered on Martyrdom Day

Kotdwar News: शहीदी दिवस पर गुरु तेग बहादुर को किया याद

Sun, 23 Nov 2025 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 23 Nov 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur remembered on Martyrdom Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर धर्म की रक्षा के लिए उनके योगदान को याद किया गया। कहा कि उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अत्याचारों के खिलाफ डटकर संघर्ष किया।

काशीरामपुर तल्ला स्थित समिति के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष बबलू नेगी ने गुरु तेग बहादुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर समिति के प्रचार प्रमुख अंचल कुमार अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने काफी यातनाएं सहने के बाद भी इस्लाम धर्म स्वीकार नहीं किया और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाई। धर्म और न्याय के सिद्धांतों के लिए आजीवन संघर्ष किया। समाज सेवी दलजीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब की नीतियाें का दृढ़ता से विरोध करते हुए कहा था कि हम शीश कटा सकते हैं, लेकिन केश नहीं। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उनकी शहादत और योगदान को सनातन समाज कभी नहीं भूल सकता। इस अवसर पर नीरज ढौंडियाल, लक्की कोटनाला, अमित बलोदी, संजीव थपलियाल, संदीप बिष्ट, सूरज राठी, सोनू गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed