{"_id":"65708fe9029e1d18470558b1","slug":"guldars-cub-entered-a-house-in-pang-village-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-302026-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पांग गांव में एक घर में घुसा गुलदार का शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पांग गांव में एक घर में घुसा गुलदार का शावक
विज्ञापन
गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत पाबौ ब्लाॅक के पांग गांव में एक घर के कमरे में गुलदार का शावक घुस गया। मकान मालिक ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पिंजरा लगाकर शावक को पकड़ लिया। शावक को रेंज ऑफिस दमदेवल में लाया गया। वह घर में कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चल पाया है।
दमदेवल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार रात ग्राम पांग निवासी सते सिंह और परिवार घर में थे। तभी एक कमरे में कुछ आहट सुनाई दी। सते सिंह ने कमरे में जाकर देखा तो वहां गुलदार का शावक दिखा। इस पर सते सिंह ने हिम्मत दिखाई और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। गनीमत रही कि उस कमरे में अन्य व्यक्ति नहीं था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कमरे के दरवाजे पर पिंजरा लगा दिया, जिसमें शावक फंस गया। बताया कि शावक को रेंज ऑफिस लाया गया जहां से उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।