फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar threatened on Lansdowne-Kotdwar road, people saved their lives by running away

Kotdwar News: लैंसडौन-कोटद्वार मार्ग पर धमका गुलदार, लोगों ने भागकर बचाई जान

Mon, 24 Jul 2023 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 24 Jul 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Guldar threatened on Lansdowne-Kotdwar road, people saved their lives by running away
हो-हल्ला होने पर गुलदार जंगल की ओर भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। लैंसडौन के आबादी क्षेत्र में इन दिनों गुलदार दिखाई दे रहा है। रविवार रात को 8:00 बजे लोग लैंसडौन-कोटद्वार मुख्य मार्ग पर टहल रहे थे लोगों के सामने गुलदार आ धमका। गुलदार लोगों पर हमला करने के लिए दौड़ा तो लोगों ने हल्ला मचाया और किसी तरह जान बचाई। हो-हल्ला होने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

स्थानीय युवक अर्जुन अग्रवाल और शुभम शाह ने बताया कि रोजाना की तरह शाम को घूमने निकले थे। वापसी में एमईएस तिराहे पर पहुंचे तो कोटद्वार मार्ग पर गुलदार उनकी ओर आता दिखाई दिया। गुलदार देखकर होश उड़ गए। इसी बीच दो लोग स्टेट बैंक वाली सड़क से भी आ गए तो गुलदार ने उनपर हमले की कोशिश की। यह देख लोगों ने हल्ला मचा दिया और जान बचाने के लिए मौके से भाग गए। इसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। लैंसडौन के रेंज अधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि एमईएस तिराहे पर गुलदार के धमकने की जानकारी दी है। रात को उक्त मार्ग पर गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


ज्वालाचौड़ तोक में दिखा बाघ, लोगों में दहशत

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत झर्त के ज्वालाचौड़ तोक में सोमवार तड़के चार बजे बाघ दिखा। हालांकि वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है फिर भी ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्राम पंचायत झर्त की प्रधान देबा देवी ने बताया कि सोमवार सुबह 4:00 बजे राजेश्वरी देवी का कुत्ता जोर-जोर से भौंक रहा था। इस पर वह बाहर आईं तो देखा शटर के बाहर बाघ खड़ा था। शोर मचाने पर बाघ वहां से भाग गया। खेत में बाघ के पैर के निशान भी मिले हैं। उधर, अदनाला के रेंजर नवीन जोशी ने बताया कि ट्रैप कैमरों में बाघ नहीं दिख रहा है। फिर भी प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगातार जारी है। ज्वालाचौड़ में बाघ दिखने की सूचना मिली थी जिस पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा था। प्रथम दृष्टया पैर के निशान गुलदार के हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ को नरभक्षी घोषित करने की मांग

कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमलावर बाघ को आदमखोर घोषित करने और बाघ के हमले में जान गवां चुके लोगों के परिवारों को 15-15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से केटीआर के डीएफओ को ज्ञापन भेजा।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केटीआर से सटे रिखणीखाल ब्लाॅक के गांवों में कई माह से बाघ की दहशत बनी है। लड्वासैंण और सिमली तल्ली में दो बुजुर्गों को मारने के बाद अब झर्त गांव में बाघ ने एक महिला बिशंबरी देवी को मार डाला। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी है। ज्ञापन भेजने वालों में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, महावीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, कुलवीर सिंह रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, प्रमोद रावत, मुदित दमनदीप, तनिष्क डबराल, ऋषभ, विनय, ऋषभ गर्ग, मनीष चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed