{"_id":"676c6d5867197371470e03f9","slug":"guldar-seen-again-in-bamsu-village-forest-department-installed-two-cages-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-578872-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बामसू गांव में फिर दिखा गुलदार, वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बामसू गांव में फिर दिखा गुलदार, वन विभाग ने लगाए दो पिंजरे
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। रिखणीखाल ब्लॉक के गुलदार प्रभावित ग्रामसभा सेंधी के बामसू गांव में बुधवार सुबह फिर गुलदार दिखा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और गुलदार की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। दिन में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की ओर गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे लगाए गए हैं।
ग्रामसभा सेंधी के प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 11:45 से शाम साढ़े तीन बजे तक बामसू गांव से 15 मीटर की दूरी पर यात्री शेड के नीचे गुलदार की मूवमेंट देखी गई। कहा कि गांव में लगातार गुलदार की मूवमेंट बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को तीसरे दिन भी अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने गए। कहा कि ग्रामीण पालतू पशुओं को चराने, चारा पत्ती लाने और खेतों में काम करने के लिए समूह में गए। गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत है और शाम ढलते ही ग्रामीण घरों में कैद हो जा रहे हैं।
उधर, गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ का अतिरिक्त प्रभार देख रही कल्याणी, एसीएफ लक्की शाह और पोखड़ा के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव पहुंची और प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया। रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि बुधवार को भी गांव में गुलदार की मूवमेंट देखी गई। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में दो पिंजरे लगाए हैं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला