फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar not trapped in cage, panic continues in villages

पिंजरे में नहीं फंसा गुलदार, गांवों में दहशत बरकरार

Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Guldar not trapped in cage, panic continues in villages
द्वारीखाल ब्लाक के बिचला ढांगू के कांडी, किनसुर, बागी और कोट ब्लाक के नौगांव में गुलदार की दहशत बरकरार है। वन विभाग की टीम और शिकारी दल पूरी रात क्षेत्र में तैनात रहा, लेकिन गुलदार कहीं नजर नहीं आया। क्षेत्र में लगाए गए दो पिंजरों के आसपास भी गुलदार नहीं फटका।
विज्ञापन

कोट ब्लाक के नौगांव और इससे सटे द्वारीखाल ब्लाक के बागी, कांडी और किनसुर गांवों में गुलदार की दहशत के कारण लोग दिन ढलते ही घरों में कैद हो रहे हैं। गांव के रास्तों पर लोग अकेले आवाजाही से बचने लगे हैं। नरभक्षी गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जहां नौगांव और कांडी गांव में दो पिंजरे लगाए हैं, वहीं वन विभाग का शिकारी दल सैय्यद अली बिन हादी की अगुवाई में रातभर अलर्ट रहा। पांच सदस्यीय शूटर दल के साथ फारेस्ट के सशस्त्र कर्मी भी तैनात हैं। शिकारी दल ने शुक्रवार को बागी, नौगांव और कांडी में घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और गुलदार के पंजे के निशान लिए।
विज्ञापन

नौगांव की प्रधान अनीता देवी ने बताया कि शिकारी दल के साथ उनके पति संजय बिष्ट और अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। किनसुर के प्रधान दीपचंद शाह और कांडी के प्रधान प्रह्लाद सिंह नेगी समेत कई ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही गुलदार शिकारी दल के हत्थे चढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed