फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Guldar attacked the woman who went to collect grass in the field

Kotdwar News: खेत में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल

Sun, 01 Jan 2023 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Guldar attacked the woman who went to collect grass in the field
एकेश्वर ब्लॉक के पांथर गांव में खेत में घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला को अन्य महिलाएं गांव लेकर पहुंचीं वहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग।
विज्ञापन

एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने बताया कि पांथर गांव निवासी पुष्पा देवी (48) पत्नी राकेश रतूड़ी अपराह्न तीन बजे गांव की सात महिलाओं के साथ नजदीक ही भैरों मंदिर के पास खेत में घास लेने के लिए गई थी। महिलाएं घास काट रही थीं तभी अचानक झाड़ी से निकलकर गुलदार ने पुष्पा देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

यह दिखे अन्य महिलाओं ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया तो गुलदार वहां से भाग गया। महिलाएं लहूलुहान हालत में घायल महिला को लेकर गांव पहुंचीं। उसके बाद परिजनों और गांव के लोग महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. जफर ने बताया कि महिला के हाथ, सिर और चेहरे पर गहरे घाव हैं। उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर है। ब्लॉक प्रमुख नीजर पांथरी ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर गांव की गश्त बढ़ाई गई है। ग्राम प्रधान की ओर से पत्र मिलने पर गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed