फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government withdraws the increase in the price of Corona investigation

कोरोना जांच के दाम में की गई वृद्धि वापस ले सरकार

Tue, 11 May 2021 06:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Government withdraws the increase in the price of Corona investigation
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना जांच के दामों में वृद्धि पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार से जनहित में कोरोना जांच के दामों में की गई वृद्धि को अविलंब वापस लेने और कोरोना टेस्ट के दाम पांच सौ रुपये से घटाकर तीन सौ रुपये करने की मांग की गई।
विज्ञापन

गोविंदनगर स्थित कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए कोविड जांच केंद्र में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे कोविड जांच केंद्रों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा कि सरकार की ओर से जिन प्राइवेट अस्पतालों और केंद्रों को कोरोना जांच करने की अनुमति प्रदान की गई है, उन अस्पतालों और केंद्रों में यदि सस्ती दरों पर कोरोना टेस्ट होगा तो इससे सरकारी कोविड जांच केंद्रों में अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी और लोगों को भी राहत मिलेगी। बैठक में वक्ताओं ने प्राइवेट अस्पतालों में सिटी स्कैन, एक्स-रे का मूल्य निर्धारित करने और अस्पतालों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करने, सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दोपहर दो बजे के बाद सिटी स्कैन, एक्स-रे, एमआरआई आदि की करने की मांग की। बैठक में सह संगठन मंत्री सुबोध ममगाईं, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाष्कर बुड़ाकोटी, रमेश जाटव, दीपक, सुभाष चार्ल्स, संदीप, उर्मिला देवी, रजनी देवी आदि ने विचार रखे। संचालन सेक्टर प्रभारी राजेंद्र जजेड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed