फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government should make corruption free mining and mining policy

Kotdwar News: भ्रष्टाचार मुक्त खनन एवं चुगान नीति बनाएं सरकार

Sat, 17 Dec 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Government should make corruption free mining and mining policy
यूकेडी की कोटद्वार महानगर इकाई की बैठक में नए पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) महानगर इकाई की बैठक में राज्य सरकार से भ्रष्टाचार मुक्त खनन एवं चुगान नीति बनाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि खनन और चुगान नीति स्थानीय निवासियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

शिब्बूनगर में बैठक के दौरान केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर खनन नीति को लेकर प्रहार किए। आरो लगाया कि खनन और चुगान में दोनों पार्टियों की सरकारों ने जमकर भ्रष्टाचार किया और बदनाम ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिकों और मजदूरों को किया। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचारी व जनविरोधी नीति के कारण ही रेत बजरी का राजस्व सरकार के खाते में न जाकर राजनेताओं की जेब में जा रहा है। यूकेडी ऐसी खनन व चुगान नीति की पक्षधर है, जिसमें स्थानीय जनता को न्यूनतम दाम पर रेत बजरी मिले व सरकार को राजस्व प्राप्त हो। उन्होंने सरकार से मांग की कि उत्तराखंड के मूल निवासियों को ही रेत बजरी का ठेका और कार्य मिलना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो। कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त व स्थानीय निवासियों के हित में खनन एवं चुगान नीति बनाने के लिए 20 दिसंबर मालन नदी मोटाढांक में धरना प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

बैठक में महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विनोद चौधरी को महामंत्री, जगमोहन रावत को संगठन मंत्री व कैलाश जोशी को संयुक्त मंत्री बनाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जग दीपक सिंह रावत, पितृशरण जोशी, हरीश द्विवेदी, रमेश कोठारी, सर्वेंद्र काला, सुरेश पटवाल, जगमोहन रावत, विनय भट्ट, यतेन्द्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed