फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government should abolish DDA in public interest: Hemlata Negi

जनहित में डीडीए को समाप्त करें प्रदेश सरकार: हेमलता नेगी

Fri, 07 Feb 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Government should abolish DDA in public interest: Hemlata Negi
भाबर के मोटाढांक में बैठक को संबोधित करती मेयर हेमलता नेगी। - फोटो : KOTDWAR
मेयर हेमलता नेगी ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) में नक्शा पास कराने के मामले में अधिकारियों की मनमानी और अवैध वसूली पर गहरी नाराजगी जताते सरकार से डीडीए को जनहित में समाप्त करने की पैरवी की।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के मोटाढांक स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को उनकी नगर निगम से संबंधित समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। कहा कि वर्तमान में नगर निगम में कूड़े का निस्तारण चुनौती बना हुआ है। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूखंड के आवंटन की मांग प्रदेश सरकार से की गई है। लावारिस पशुओं की समस्या को राष्ट्रव्यापी समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं के संरक्षण, चारे, पानी और रखरखाव की व्यवस्था के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को अलग से फंड की व्यवस्था करनी होगी। कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही नगर निगम के विकास के लिए पर्याप्त बजट देने की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, विमला रावत, माया रानी, सरोज देवी, ऊषा देवी, रेखा नेगी, आशा देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, पदमा भंडारी, ओम प्रकाश कोटला, बलवीर सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सुदर्शन सिंह, अमर सिंह, प्रेम सिंह रावत, राजे सिंह आर्य, महावीर चौहान, देवेश बुड़ाकोटी, विलोचन सिंह रावत, लच्छीराम, विजय नेगी, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश नेगी, सतेंद्र सिंह, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed