{"_id":"5f8c6e468ebc3e9bf1365290","slug":"government-s-resolve-to-build-self-supporting-uttarakhand-cm-kotdwar-news-drn35947385","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहरीखाल और लवाड़ क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में दिलाएंगे नई पहचान: त्रिवेंद्र रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहरीखाल और लवाड़ क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में दिलाएंगे नई पहचान: त्रिवेंद्र रावत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना और जयहरीखाल ब्लाक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प स्वावलंबी उत्तराखंड का निर्माण है। प्रतिनिधियों और जनता के मध्य आपसी विश्वास ही लोकतंत्र का मजबूत आधार है, इससे ही विकास कार्यों को गति मिलती है। कहा कि जयहरीखाल और लवाड़ क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएंगे।
रविवार को मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल पहुंचे। उन्होंने तीन ब्लाकों के 75 गांवों और जयहरीखाल, लैंसडौन को पेयजल उपलब्ध कराने वाली 6486.59 लाख की लागत से निर्मित भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना और ग्राम्य विकास के तहत 163.28 लाख की धनराशि से नव निर्मित ब्लाक भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण देश विदेश में अपना रोजगार कर रहे लाखों की संख्या में प्रवासी प्रदेश में आए हैं। इसके अलावा स्थानीय नौजवानों को भी रोजगार से जोड़ना एक चुनौती है। उनको सम्मानजनक ढंग से आजीविका का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक प्लेटफार्म पर लाकर युवाओं को उनकी अभिरुचि के अनुसार स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सोलर पावर सेक्टर में रोजगार का हब बनने की दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन
लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार का कार्यकाल लैंसडौन विधानसभा के विकास का स्वर्णिम काल के लिए स्मरणीय रहेगा। सीएम ने उनके विधानसभा क्षेत्र में मार्ग निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए 210 करोड़ की राशि दो साल में दी।