फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government returned the estimate for the pedestrian bridge.

Kotdwar News: शासन ने लौटाया पैदल पुल का इस्टीमेट

Wed, 05 Aug 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 05 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Government returned the estimate for the pedestrian bridge.
दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत फतेहपुर में सिलगाड़ नदी पर 36 मीटर स्पान का पैदल पुल बनाया जाना था। प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन ने पुल निर्माण के लिए 159.98 लाख का इस्टीमेट शासन को भेजा लेकिन शासन ने कुछ तकनीकी आपत्तियां लगाकर इस्टीमेट विभाग को वापस भेज दिया। विभाग अब इन आपत्तियों का निराकरण कर संशोधित इस्टीमेट दोबारा शासन को भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फतेहपुर में पूर्व में बना पुल सिलगाड़ नदी में आई बाढ़ के दौरान बह गया था। इसके बाद फतेहपुर और आर्य बस्यूर गांव के लोगों को नदी में उतरकर आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत वर्ष पुल निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद लोनिवि लैंसडौन ने निर्माण प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। हालांकि, तकनीकी बिंदुओं पर आपत्तियां आने के कारण प्रस्ताव फिलहाल संशोधन के लिए विभाग को लौटाया गया है। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि संशोधित इस्टीमेट इसी सप्ताह प्रस्ताव दोबारा शासन को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed