फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GMOU will operate buses in the ratio of 60:40 in the travel season

यात्रा सीजन में 60:40 के अनुपात में बसों का संचालन करेगा जीएमओयू

Wed, 27 Apr 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
GMOU will operate buses in the ratio of 60:40 in the travel season
उत्तराखंड की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की ओर से एक सप्ताह बाद शुरू होने वाले यात्रा सीजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किराया वृद्धि को लेकर कंपनी की निगाहें अब शासन पर टिकी हैं। कंपनी की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के चलते शासन से लगातार यात्री किराया में वृद्धि की मांग की जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यात्रा सीजन में कंपनी 60 फीसदी वाहनों को लोकल रूटों पर और 40 फीसदी बसों का संचालन यात्रा व्यवस्था के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के तहत कंपनी की बसों को 60:40 के अनुपात में यात्रा रूट पर संचालित किया जाएगा। इसके तहत 60 फीसदी वाहनों को लोकल रूटों पर और 40 फीसदी वाहनों को यात्रा रूट पर संचालित किया जाएगा। ताकि गढ़वाल के ब्रांच रूटों पर स्थानीय लोगों को परिवहन सुविधाएं मिलती रहे। उन्होंने बताया कि राज्य की नौ निजी और सहकारी क्षेत्र की परिवहन कंपनियों की ओर से ऋषिकेश में रोटेशन व्यवस्था के तहत चारधाम यात्रा शुरू करने पर सहमति व्यक्त की गई है। इसके तहत रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन भी कर लिया गया है। ऋषिकेश के संजय शास्त्री को रोटेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। बताया कि किराया वृद्धि के मसले को कंपनी की ओर से बीते 20 अप्रैल को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा को लेकर उत्साहित हैं मोटर मालिक
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो सालों में चारधाम यात्रा नहीं हो पाई है। दो वर्षों के अंतराल के बाद चारधाम यात्रा शुरू होने पर यात्रा को लेकर मोटर मालिक उत्साहित हैं। परिवहन से जुड़े हजारों लोगों को उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में कोई व्यवधान नहीं होगा। मोटर मालिक सरकार से डग्गामारी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 फीसदी बसें हुई कम
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पंद्रह साल की आयु पूर्ण कर चुके वाहनों की जगह मोटर मालिक नई गाड़ियां खरीदते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों से पर्यटन व्यवसाय ठप होने के कारण मोटर मालिकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। नतीजतन मोटर मालिक चारधाम यात्रा के लिए नई बसें तक नहीं खरीद पाए हैं, जिससे कंपनी की बसें 40 फीसदी तक घट गई हैं। वर्तमान में कंपनी के पास 370 बसें हैं, जिसमें 186 बसों को रोटेशन व्यवस्था के तहत चारधाम यात्रा में संचालित किया जाएगा। जबकि अन्य बसों को लोकल रूटों पर संचालित किया जाएगा।
मई और जून माह की बुकिंग हुई फुल
कंपनी के सचिव/महाप्रबंधक विजय पाल सिंह नेगी ने बताया कि शुरुआती दो महीने मई और जून में यात्रा चरम पर रहती है। दोनों माह के लिए कंपनी की गाड़ियों की बुकिंग फुल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बरसात और इसके बाद भी चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह देखने को मिलेगा।

चारधाम यात्रा को लेकर मोटर मालिकों को दिए निर्देश
कोटद्वार। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल की अध्यक्षता में कंपनी मुख्यालय में संचालकों और मोटर मालिकों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने मोटर मालिकों को ग्रीन कार्ड बनाने, वाहनों का फिटनेस कराने, टैक्स जमा करने और परमिट दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नौ कंपनियों की रोटेशन व्यवस्था के तहत चारधाम यात्रा का संचालन होगा। बैठक में कंपनी के संचालक कुंवर सिंह रावत, ललित पोखरियाल, अर्जुन सिंह रावत, सचिव विजयपाल सिंह नेगी व महाप्रबंधक ऊषा सजवाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed