फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   GMOU bus brake failed, major accident averted

Kotdwar News: जीएमओयू की बस का ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला

Mon, 15 Apr 2024 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
GMOU bus brake failed, major accident averted
दुगड्डा/कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे पर चुनाव ड्यूटी के लिए 37 होमगार्ड्स के जवानों को लेकर पौड़ी जा रही जीएमओयू की बस का भदालीखाल के पास पहुंचते ही अचानक ब्रेक फेल हो गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते बस पहाड़ी पर टकरा दी। दुर्घटना में पांच जवानों को चोट आई है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो होमगार्ड के जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। जबकि अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दुगड्डा चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि सोमवार सुबह 37 होमगार्ड्स के जवानों को लेकर जीएमओयू की बस चुनाव ड्यूटी में पौड़ी जा रही थी। सुबह 11 बजे के करीब जैसे ही बस भदालीखाल के पास पहुंची, बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस का पिछला हिस्सा पहाड़ी पर टकरा दिया, जिससे बस खाई में जाने से बच गई। दुर्घटना में यूपी होमगार्ड के पांच जवान घायल हो गए। सूचना पर दुगड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल कृष्ण कुमार (55) और रामकुमार (55) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। कृष्ण कुमार के दांये पैर और राम कुमार के सिर पर चोट आई हैं। घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि वह यूपी के शाहजहांपुर से चुनाव ड्यूटी के लिए यहां आए हुए हैं। पुलिस ने अन्य जवानों को दूसरे वाहन से पौड़ी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed