फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girl girl students are increasingly participating in student union elections in Pauri.

Kotdwar News: पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं की बढ़ रही भागीदारी

Thu, 25 Sep 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:40 PM IST
सार

पौड़ी के बीजीआर परिसर और गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों में महिला प्रत्याशियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विभिन्न संगठनों ने प्रमुख पदों के लिए कई छात्राओं को उम्मीदवार बनाया है। इससे छात्र राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

विज्ञापन
Girl girl students are increasingly participating in student union elections in Pauri.

विस्तार


विज्ञापन
पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ ही अब छात्रसंघ चुनावों में महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी है। बीजीआर परिसर में बीते साल हुए छात्रसंघ चुनाव में राज्य गठन के बाद दूसरी बार अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की प्रत्याशी ने परचम लहराया था।इस बार भी एनएचबी गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर मानसी डंगवाल को मैदान में खड़ा किया है। जबकि इसी संगठन से छात्र प्रतिनिधि के तौर पर दुर्गा खंकरियाल और पूनम रावत को प्रत्याशी बनाया गया। हालांकि इस बार एबीवीपी से इस बार किसी पद पर चुनाव नहीं लड़ रहा है। लेकिन छात्रसंघ चुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में छात्राएं बढ़चढ़कर प्रतिभाग कर रही है।


युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह का कहना है संगठन छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर साल प्रत्याशी बनाता है। इस बार भी उनके संगठन से उपाध्यक्ष समेत तीन छात्राएं मैदान में है। वहीं एबीवीपी के जिला विभाग संगठन मंत्री अभिषेक बर्तवाल का कहना है कि इस बार भी एक छात्रा को मैदान में उतारा गया था, लेकिन किसी कारणवश उसका नामांकन निरस्त हो गया। बीते साल एबीवीपी की अभिरुचि नौटियाल ने अध्यक्ष पद पर परचम लहराया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed