{"_id":"6aa696d24cfc7d69600266d1","slug":"construct-an-elevated-corridor-and-ensure-the-development-of-kotdwar-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126513-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एलिवेटेड मार्ग बनाएं, कोटद्वार का विकास कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एलिवेटेड मार्ग बनाएं, कोटद्वार का विकास कराएं
Sun, 13 Sep 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के चिल्लरखाल से लालढांग मोटर मार्ग पर एलिवेटेड मार्ग निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एलिवेटेड मार्ग से न केवल आवाजाही सुगम होगी बल्कि कोटद्वार के विकास को भी पंख लगेंगे।
रविवार सुबह चिल्लरखाल में हुई धरना सभा में देवेंद्र रावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को बरसात के समय मार्ग का सर्वे कराकर जमीनी हकीकत दिखानी चाहिए। विभागों को यह बताया जाना चाहिए कि नदियों पर रपटे और कलवर्ट कारगर साबित नहीं होंगे। उम्मेद भंडारी ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी सरकार रपटे वाली कामचलाऊ सड़क देना चाहती है। धरना देने वालों में रविंद्र सौंद, पुष्पा मेहरा, राजेश बूड़ाकोटि, जगत सिंह नेगी, कृपाल सिंह गुसाईं, मदन सिंह बिष्ट, गोवर्धन काला, नरेंद्र नेगी शामिल रहे। संवाद