फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ghaayal Car falls into ditch, tourists injured

खाई में गिरी कार, पर्यटक घायल

Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 12 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

लैंसडौन। नोएडा से लैंसडौन घूमने आए एक पर्यटक को सेल्फी लेना उस वक्त भारी पड़ गया। जब उसकी कार दो सौ फीट गहरी खाई में जा समाई। इस घटना में पर्यटक घायल हो गया। किसी तरह सेना के अधिकारी ने रेस्क्यू कर पर्यटक को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

कोतवाली लैंसडौन के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि संजीव पाठक (37) पुत्र सीबी पाठक निवासी बी-34, सेक्टर 58 नोएडा अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए लैंसडौन आए हुए थे। वह डेरियाखाल स्थित एक होटल में रुके हुए थे। रविवार को दोनों कार से घूमने के लिए निकल पड़े। डेरियाखाल से दो किमी कोटद्वार की ओर आने के बाद उन्हें सेल्फी लेने की सूझी तो उन्होंने कार किनारे खड़ी कर दी। वे दोनों कार से बाहर निकलकर सेल्फी ले रहे थे कि अचानक कार खाई की ओर बढ़ने लगी। कार रोकने के लिए संजीव ने हैंडब्रेक खींचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। किसी तरह संजीव कार से छिटक गया और खाई में गिरने से बच गया। संजीव की पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर सेना का अधिकारी मौके पर पहुंचा और संजीव को अस्पताल पहुंचाया। कैंट चिकित्सक डा. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि संजीव की कमर में चोटें आई हैं। उसे कोटद्वार चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed