फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   get jobs ‌from Herbal Garden

हर्बल गार्डन से मिलेगा रोजगार और रुकेगा पलायन

Sat, 04 Jun 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला/यमकेश्वर।
अमर उजाला/यमकेश्वर। Updated Sat, 04 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के सैंज पोखरी में स्थापित पतंजलि हर्बल गार्डन का आचार्य बालकृष्ण और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भ्रमण किया। उन्होंने बागीचे में लग रही जड़ी बूटी का अवलोकन कर एक रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।  

विज्ञापन


शनिवार को पतंजलि हर्बल गार्डन पहुंचे पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि चार हजार नाली में फैला यह हर्बल गार्डन लंदन की न्यू गार्डन की तर्ज पर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पतंजलि का उद्देश्य इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करना और यहां से पलायन को रोकना है। इस हर्बल गार्डन के बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, इससे इस क्षेत्र से पलायन रुकेगा। यहां पर विभिन्न प्रकार के जड़ी-बूटी, फलों के पेड़ और फूलों के पौधे लगाये हैं।
विज्ञापन


हर्बल गार्डन में इस समय आवला, अखरोट, अनार, सेब, आम, आडू, नाशपाती, कीबी, नीबू, संतरे, पोलम, चंदन, अनुकोर, गिलाई, कालमेख, अश्वगन्धा, सर्पगंधा, ऐलोवेरा आदि के छत्तीस हजार हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए इस तरह के हर्बल गार्डल खुलना बड़ी बात है यह ऐशिया का पहला हर्बल गार्डन बन रहा है। यह गार्डन उत्तराखंड हिमाचल सहित हिमालयी राज्यों के लिये एक आदर्श प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर देवेंद्र चौधरी, स्वदेश चौधरी, आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह, शूरबीर सिंह बिष्ट, सुखपाल सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह मियां, कमल शर्मा, तहसीलदार यमकेश्वर श्रेष्ठ गुनसोला, योगेश पांडे और जयदत्त शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed