{"_id":"57d97dfa4f1c1bb53dd48a03","slug":"garhwal-university-student-can-learn-the-secrets-of-the-solar-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरमंडल के रहस्यों को जान सकेंगे गढ़वाल विवि के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरमंडल के रहस्यों को जान सकेंगे गढ़वाल विवि के छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र अब सौर मंडल के रहस्यों के बारे में भी जान सकेंगे। विवि के चौरास परिसर स्थित नव निर्मित नभोमंडल (एस्ट्रोनॉमी) केंद्र का उद्घाटन बुधवार को गढ़वाल सासंद भुवन चंद्र खंडूड़ी ने किया।
विज्ञापन
चौरास परिसर में एस्ट्रोनॉमी केंद्र के उद्घाटन अवसर पर गढ़वाल सासंद खंडूड़ी ने कहा कि नभो मंडल केंद्र की स्थापना से छात्र-छात्राएं सौरमंडल के रहस्यों से रूबरू हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल विवि की स्थापना बड़ी कठिनाई व मेहनत से हुई है। कहा शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री लेना ही नहीं बल्कि ज्ञान प्राप्त करना है। उन्होंने विवि के शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों से विवि को नई पहचान देने के लिए प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन
विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि गढ़वाल विवि को नैक की ओर से ए ग्रेड दिया गया है। जिसका लाभ विवि के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा। कहा कि विवि का प्रयास है कि छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलें। जिससे यहंा के छात्र अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकें। कार्यक्रम संयोजक प्रो. केडी पुरोहित ने एस्ट्रोनॉमी सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
डीन साइंस प्रो. जीसी जोशी ने बताया कि भौतिकी विभाग में एस्ट्रोनॉमी फीजिक्स का एसाइमेंट शुरू होगा। जिससे छात्र-छात्राएं सौरमंडल के विभिन्न रहस्यों को समझ पाएंगे। विभाग के अध्यक्ष प्रो. एससी भट्ट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर ओएसडी कुलपति प्रो. डीएस नेगी, कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्रा, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डीएसडब्लू प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. हिमांशु बौड़ाई, प्रो. डीपी सकलानी, प्रो.ओपी गुसांई आदि मौजूद रहे।