फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Garhwal Cup national football tournament begins

मार्च पास्ट के साथ गढ़वाल कप नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज

Sat, 28 Dec 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Cup national football tournament begins
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में बॉल को अपने पाले में लेने क - फोटो : KOTDWAR
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का मार्चपास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। प्रदेश के परिवहन व समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में गढ़वाल रेजिमेंट ने कोटद्वार स्पोर्ट्स क्लब को हराया।
विज्ञापन

शनिवार को स्व शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर बालभारती स्कूल की बैंड की धुन पर मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। एमकेवीएन स्कूल की छात्रा सृजन ने एकल नृत्य, महर्षि विद्या मंदिर की छात्राओं ने पंजाबी गीत पर नृत्य, श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने गढ़वाली गीत पर नृत्य, एमकेवीएन स्कूल की छात्राओं ने फुटबाल शॉग वक्का-वक्का पर बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुत कर समा बांधा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन और कोटद्वार स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। पहले हॉफ के 24वें मिनट में कोटद्वार स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान जितेंद्र खत्री ने गोल पोस्ट के दाहिने छोर पर जबरदस्त प्रहार कर बॉल को गढ़वाल रेजीमेंट के गोलपोस्ट में डाल दिया। कोटद्वार स्पोर्ट्स क्लब ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मैच के 62वें मिनट में गढ़वाल रेजीमेंट के खिलाड़ी प्रवेश ने गोल कर दिया। 68वें मिनट में गढ़वाल रेजीमेंट के सोमेश ने साथी खिलाड़ी के पास पर फ्लाइंग किक मारकर डी के दाहिने छोर से बॉल को गोल पोस्ट के अंदर दागा। कोटद्वार के खिलाड़ियों ने अंतिम समय तक गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। इस प्रकार गढ़वाल रेजीमेंट ने 2-1 से टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आज होने वाले मैैच
पहला मैच बीईजी रुड़की और उत्तराखंड पुलिस।
दूसरा मैच दिल्ली और कोटद्वार स्पोर्ट्स क्लब के बीच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed