फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Fury over non-starting of construction work on land approved for trenching ground

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए स्वीकृत भूमि पर निर्माण कार्य शुरू न होने पर रोष

Wed, 02 Mar 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Fury over non-starting of construction work on land approved for trenching ground
नागरिक मंच की मासिक बैठक में ट्रंचिग ग्राउंड के लिए भूमि स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर रोष जताया गया। बैठक में नगर की अन्य समस्याओं पर चर्चा कर शासन-प्रशासन से उनके निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गाड़ीघाट स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। कहा कि मुक्तिधाम और स्टेडियम के रास्ते तक कूड़ा फैलने से इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों के साथ ही खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण गौरी पुस्तकालय में दुर्लभ व बेशकीमती पुस्तकें भी नष्ट हो रही हैं। इस मौके पर भाबर के हल्दूखाता में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए स्वीकृत भूमि पर निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने, गौरी पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को संरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने, केंद्रीय विद्यालय खोलने, मेडिकल कालेज की स्थापना करने, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान की स्थापना करने, शहर में बाईपास और पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गई। मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महावीर सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, हर्षवर्द्धन ध्यानी, प्रवेश नवानी, एसएन नौटियाल, राकेश लखेड़ा, देवव्रत काला, जगदंबा प्रसाद ध्यानी, गोवर्द्धन डंडरियाल और बीवी जोशी आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव अतुल भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed