फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   from Gokhale Marg Vegetable Market Shift

गोखले मार्ग से सब्जी मंडी शिफ्ट

Sat, 23 Apr 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 23 Apr 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
from Gokhale Marg Vegetable Market Shift
गाोख्‍ाले मागऱ्र्ग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस, प्रशासन के सहयोग से शनिवार को गोखले मार्ग पर नगरपालिका ने अतिक्रमण कर रहे फल-सब्जी वाले हटा दिए। उन्हें लालबत्ती चौक के पास की पुरानी सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया गया। छिटपुट विरोध के बीच सब्जी मंडी से सटी हाइडिल कॉलोनी रोड के अतिक्रमण पर भी प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। इस दौरान विरोधस्वरूप अपनी दुकानों पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगाने के प्रयास में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें देर शाम शपथपत्र लेकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, शनिवार सुबह सात बजे एसडीएम जीआर बिनवाल, तहसीलदार अबरार हुसैन, नायब तहसीलदार दलीप सिंह नेगी, नगरपालिका की ईओ अमरजीत कौर, कोतवाल जसवीर सिंह पुंडीर, एसएसआई विजय सिंह, बाजार चौकी इंचार्ज सुनील रावत मय पुलिस फोर्स और जेसीबी लालबत्ती चौक सब्जी मंडी पहुंच गए। सबसे पहले नगर पालिका ने गोखले मार्ग खाली करवाया। सब्जी मंडी में पूर्व में हुए आवंटन के आधार पर पैैमाइश कराई गई और सब्जी वालों को उनकी जगह बता दी गई। सब्जी मंडी में हाईडिल कॉलोनी की ओर से एक रास्ता बनवा दिया गया। इसी दौरान पुलिस, प्रशासन और पालिका ने हाईडिल कालोनी के मुहाने पर हुए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाने का आदेश दिया तो दुकानदार प्रमोद, सुनील कुमार और मातबर सिंह ने इसका विरोध करते हुए मिट्टी का तेल छिड़ककर अपनी दुकानों को जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गए। इस बीच पूरे दिन अतिक्रमण हटाया जाता रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


एक दुकान आवंटित की गई
एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि गोखले मार्ग से फल-सब्जी वालों को सब्जी मंडी में शिफ्ट करा दिया गया। वहां पर एक व्यक्ति को एक दुकान आवंटित की गई है। सब्जी मंडी को व्यवस्थित कराया जा रहा है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर रेहड़ी-ठेली वाले नहीं लगने दिए जाएंगे। अतिक्रमण के चलते शहर में एक दिन में कई बार जाम लग जाता है। अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण हटने के बाद गोखले मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हाईडिल कॉलोनी के बाद नगरपालिका ने झूलाबस्ती पुल के पास अवैध रुप से बनाए गए एक भवन के ढांचे को गिरा दिया। इसके बाद पालिका ने जेसीबी से लकड़ीपड़ाव में नालियों के ऊपर बनाई गई सीढ़ियां भी ध्वस्त करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed