{"_id":"65f724f118e3d937b9096a66","slug":"fraud-in-purchase-and-sale-of-land-case-against-four-including-two-women-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-373266-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ केस
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने शिवपुर निवासी एक महिला की तहरीर पर जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद दोनों महिलाओं को पुलिस इसी तरह के एक मामले में अक्तूबर, 2023 में गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि दुर्गापुर के जोशी मार्ग में बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-फरोख्त में लोगों से धोखाधड़ी की गई है।
शिवपुर निवासी लाजवंती देवी पत्नी स्व. रवींद्र सिंह ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उन्होंने मनीष कुंडलिया और अनिल चतुर्वेदी के माध्यम से कुसुम कौशर और अनामिका मैठाणी से वर्ष 2021 में दुर्गापुरी स्थित जोशी मार्ग में 1700 वर्गमीटर भूमि 20 लाख रुपये में खरीदी। कहा कि भूमि की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज कराने के एक साल बाद जब वह भूमि की बाउंड्रीवॉल कराने लगे, तो इस दौरान वास्तविक भूमि स्वामी जौनपुर निवासी मधु पत्नी मुनीष भट्ट ने इसे अपनी भूमि बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। कहा कि दाखिल खारिज में खेत नंबर कहीं और का डाला गया था, जबकि कब्जा जोशी मार्ग की इस जमीन का दिलाया गया। जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपियों ने दिसंबर माह तक पूरी धनराशि वापस करने का भरोसा दिया, लेकिन आरोपियों ने न ही उन्हें जमीन दी और न ही उन्हें रकम लौटाई। तहरीर में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी मनीष कुंडलिया, अनिल चतुर्वेदी, कुसुम कौशर और अनामिका मैठाणी के खिलाफ धोखाधड़ी में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह की जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले में दोनों महिलाएं अक्तूबर, 2023 में भी गिरफ्तार हो चुकी हैं और वर्तमान में दोनों न्यायिक अभिरक्षा में हैं। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक सामने आ रहे जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े व धोखाधड़ी के मामलों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।