{"_id":"64ab050c43c06e76530f9e24","slug":"four-quintals-of-cheap-tomatoes-sold-in-two-hours-kotdwar-news-c-5-1-drn1030-196413-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दो घंटे में बिक गया चार कुंतल सस्ता टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दो घंटे में बिक गया चार कुंतल सस्ता टमाटर
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से टमाटर के बढ़ते दाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए रविवार को सस्ते दामों पर टमाटरों की ब्रिकी की गई। टमाटर लेने लिए भीड़ उमड़ गई, लोगों ने लाइन पर लगकर टमाटर खरीदे। दो ही घंटे में करीब चार कुंतल टमाटर बिक गए।
मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से ही टमाटर खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई थी। उन्होंने कहा कि टमाटर के लिए हिमाचल में संपर्क किया जा रहा है। माल उपलब्ध होने पर फिर से सस्ते दाम पर लोगों को टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा।