फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Four complaints were registered in the multipurpose camp, all were resolved

Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज हुईं चार शिकायतें, सभी का निस्तारण हुआ

Fri, 28 Mar 2025 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Four complaints were registered in the multipurpose camp, all were resolved
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान दर्ज पांच शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

उद्घाटन द्वारीखाल ब्लॉक के प्रशासक महेंद्र सिंह राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रशासक महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि तीन वर्षों में संचालित योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना होगा, तभी हमारा संकल्प पूरा होगा और हम सुशासन की ओर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेयजल निगम से संबंधित तीन, बैंक व कृषि विभाग से संबंधित 1-1 शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने दर्ज सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में चिकित्सकों ने 65 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। कार्यक्रम के दौरान पांच लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, 5 लाभार्थियों को किशोरी किट, दो महिलाओं की गोद भराई व एक बच्चे का अन्नप्राशन किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने पांच किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए। सहकारिता विभाग की ओर से दो लाभार्थियों को चेक बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम शालिनी मौर्य, बीडीओ जयकृत सिंह बिष्ट, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, मंडल उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री रविंद्र डबराल, मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, महामंत्री कल्याण बिष्ट, जिला मंत्री अर्जुन कंडारी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed