फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Former BJP District President Dhirendra Chauhan is no more

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान नहीं रहे, कोटद्वार में शोक की लहर

Tue, 06 Sep 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Former BJP District President Dhirendra Chauhan is no more
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान (64) नहीं रहे। मंगलवार दोपहर 12:50 बजे बड़ौदरा (गुजरात) के बीएपीएस अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को उनके ध्रुवपुर कोटद्वार स्थित आवास पर लाया जाएगा। उनके निधन की सूचना से कोटद्वार में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन

उनके करीबी प्रवीण पुरोहित ने बताया कि धीरेंद्र चौहान इन दिनों गुजरात में थे। गत 29 अगस्त को कार चलाते वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। वह अस्पताल में भर्ती हुए तो उनका ब्रेन हेमरेज हो गया। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन करने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी विभा चौहान, पुत्र सुमित, पुत्री यामिनी चौहान समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, कुलदीप अग्रवाल, अनिल बहुगुणा, भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश महामंत्री धर्मवीर गुसाईं ने शोक जताया।
विज्ञापन

पूर्व सीएम खंडूड़ी के रहे काफी करीबी
धीरेंद्र चौहान वर्ष 2002 में सक्रिय राजनीति में आए। वह पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (से.नि.) के बेहद करीबी रहे। वर्ष 2007 में भाजपा की सरकार के दौरान वह जिला सहकारी बैंक के प्रशासक रहे जबकि 2011 में वह भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। वर्ष 2014 में उन्हें गढ़वाल लोकसभा का संयोजक नियुक्त किया गया। वर्ष 2018 में नगर निगम के चुनाव के दौरान पार्टी से उनकी पत्नी विभा चौहान को टिकट न मिलने पर उन्होंने भाजपा छोड़कर पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ाया। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर उनकी भाजपा में वापसी हुई। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी प्रत्याशी न बनाए जाने पर उन्होंने एक बार फिर निर्दलीय चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed