फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Forest minister met the families of the dead, Dandhas tied

मृतकों के परिजनों से मिले वन मंत्री, ढांढस बंधाया

Sun, 11 Apr 2021 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Forest minister met the families of the dead, Dandhas tied
दुगड्डा के गोदी बड़ी गांव में मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा का चेक सौंपते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह र - फोटो : KOTDWAR
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शिवपुर में हाथी के हमले में मारी गई महिला और दुगड्डा के गोदी बड़ी गांव में गुलदार के हमले में मारी गई बच्ची के परिजनों से भेंट की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और विभाग की ओर से मुआवजे के चेक दिए।
विज्ञापन

रविवार को वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत शुक्रवार को कोटद्वार रेंज के जंगल में हाथी के हमले में मृत महिला के घर पहुंचे। उन्होंनेे परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा वन विभाग और वे स्वयं उनके साथ हैं। उन्होंने परिवार के भरण पोषण के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वन मंत्री दुगड्डा के पास गोदी बड़ी गांव पहुंचे। उन्होंने गुलदार के हमले में मृत चार साल की बच्ची आकांक्षा के परिजनों से भेंट की। इस दौरान मंत्री भी परिजनों को देख भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के मुआवजे अलावा कार्बेट फाउंडेशन से भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही अधिकारियों को गुलदार को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ दीपक कुमार सिंह, रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल, चंद्रप्रकाश नैैथानी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed