फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Football title named after Gopal House

गोपाल हाउस ने जीता फुटबॉल का फाइनल

Sat, 26 Oct 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Football title named after Gopal House
कोटद्वार के मोटाढांक में आयोजित शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतरविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के श? - फोटो : KOTDWAR
फोटो
विज्ञापन

गोपाल हाउस के नाम रहा फुटबाल खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। आईएचएमएस में आयोजित ओलंपियाड के अंतिम दिन फुटबाल के फाइनल में गोपाल हाउस ने गंभीर हाउस को 3-2 से पराजित किया।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के प्रारंभ में बैडमिंटन (डबल्स) छात्रा वर्ग में अर्जुन हाउस की शालिनी नेगी और मानसी रावत ने प्रफुल्ल हाउस की नेहा और नम्रता को हराया। बैडमिंटन (डबल्स) छात्र वर्ग में प्रफुल्ल हाउस के ओम सागर और ललित की जोड़ी ने अर्जुन हाउस के शुभम सिंह और आदित्य नेगी को 15-11, 15-12 से पराजित किया। क्रिकेट का फाइनल प्रफुल्ल और अर्जुन हाउस के बीच खेले गए, जिसमें प्रफुल्ल हाउस ने जीत हासिल की। फुटबाल के सेमीफाइनल मुकाबलों के पहले सेमीफाइनल में गंभीर हाउस ने अर्जुन हाउस को 1-0 गोल से हराया। दूसरे मुकाबले में गोपाल हाउस ने प्रफुल्ल हाउस को 1-0 से पराजित किया। फुटबाल के फाइनल मुकाबले में गोपाल हाउस ने अंकित ढिल्लन के 2 गोलों की बदौलत गंभीर हाउस को 3-2 से हराया। लंबी कूद के छात्र वर्ग में गंभीर हाउस के राहुल रौथाण ने प्रथम, बालिका वर्ग में प्रफुल्ल हाउस की रीतु रावत ने सबसे लंबी छलांग लगाकर जीत हासिल की। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में प्रफुल्ल हाउस ने गंभीर हाउस को 25-8, 25-18 से हराया। मैच का आंखों का देखाहाल मधुसूदन अधिकारी एवं मीनू ठाकुर ने बताया। इस मौके पर पकंज कुकरेती, हितेश बिष्ट, तनु ध्यानी, रेवत सिंह, मोहित उपाध्याय, मधुसूदन अधिकारी, आशीष बौंठियाल, तनुश्री, नूतन, प्रदीप रावत, नवीन रावत, एसपी चमोली, बीएस रावत, रवि भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed