{"_id":"69302e6f3fe066cc90048480","slug":"football-heritage-academy-became-the-champion-by-defeating-dav-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-120200-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : डीएवी को हराकर हेरिटेज एकेडमी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : डीएवी को हराकर हेरिटेज एकेडमी बनी चैंपियन
Wed, 03 Dec 2025 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 03 Dec 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हेरिटेज एकेडमी के शुभम नैथानी, डीएवी के कृष्णा रहे सर्वाधिक स्कोरर
कोटद्वार। अंतरविद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट में डीएवी को हराकर हेरिटेज एकेडमी चैंपियन बना। हेरिटेज एकेडमी के खिलाफ शुभम नैथानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
हेरिटेज एकेडमी के मैदान पर सोमवार को अंतरविद्यालयी फुटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। बुधवार को तीसरे दिन फाइनल मुकाबला डीएवी और हेरिटेज एकेडमी की टीमों के बीच खेला गया। मैच के अंत तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। नियमानुसार दोनों टीमों को पेनेल्टी शूटआउट में तीन-तीन मौके दिए गए जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए हेरिटेज एकेडमी ने डीएवी को 2-0 के अंतर से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी जीत ली।
मुख्य अतिथि कर्नल विपिन कुमार ने विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी, उपविजेता टीम को रनर ट्रॉफी देने के साथ ही बेस्ट डिफेंडर रहे हेरिटेज एकेडमी के अरमान नेगी, सर्वाधिक स्कोरर रहे डीएवी के कृष्णा, बेस्ट गोलकीपर रहे डीएवी के शिखर सिंह गुसाईं और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हेरिटेज एकेडमी के शुभम नैथानी को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। डीएवी ने सेंट जोसफ कांन्वेंट स्कूल और हेरिटेज एकेडमी ने एवीएन स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
हेरिटेज एकेडमी के निदेशक ले. कर्नल कुंवर अजय सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. रूपमाला सिंह और उप प्रधानाचार्या अनिता सिंह ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।