{"_id":"580109154f1c1b1a5428e5d7","slug":"food-inspector-hit-by-raid-traders-agog","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड इंस्पेक्टर ने मारा छापा, व्यापारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड इंस्पेक्टर ने मारा छापा, व्यापारियों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो/ कोटद्वार
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में गोखले मार्ग पर मिठाई की दुकान में छापेमारी करते फूड इंस्पेक्टर
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर की कई दुकानों में छापामारी की। इस दौरान जहां मिठाई की दुकानों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई, वहीं कई दुकानों में बासी खाद्य पदार्थ फिंकवा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने कई दुकानदारों को हिदायत देकर छोड़ दिया। कहा कि खाद्य पदार्थ और मिठाई की दुकानों में मानक के अनुरूप सफाई रहनी जरूरी है। शुक्रवार को फूड इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा की अगुवाई में टीम ने गोखले मार्ग, स्टेशन रोड व नजीबाबाद रोड के होटलों व मिठाई की दुकानों में छापेेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक दुकानदार अपने होटल के अंदर व बाहर सफाई का विशेष ध्यान रखे, जिससे मक्खी व अन्य कीटाणु न पनप सकें। बताया कि त्योहारी सीजन होने के कारण क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है। मिठाई, दूध व दही आदि खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत आने लगती है।
विज्ञापन