फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Food department raided shops, filled 29 samples

Kotdwar News: खाद्य विभाग ने दुकानों में की छापेमारी, 29 नमूने भरे

Wed, 23 Aug 2023 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
Food department raided shops, filled 29 samples
कोटद्वार। खाद्य विभाग ने जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी शहर में छापेमारी की। खाद्य निरीक्षक कोटद्वार संदीप मिश्रा ने इस दौरान खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए। विभाग की ओर से अब तक 29 नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को देवीरोड स्थित एक मार्ट में छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान मैगी, नूडल, सूजी, बेसन, सिंवई, मसाले और बेकरी उत्पादों के सैंपल भरे गए। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरों पर शिंकजा कसने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी हैं। पिछले तीन दिनों में होटलों के साथ ही नगर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के 29 नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजे हैं। कहा कि जांच रिपोर्ट में यदि सैंपल फेल होता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई होगी। कहा कि जल्द ही यमकेश्वर और श्रीनगर में भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed