फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   First Nayarveli mega adventure festival from 19, preparations begin

फर्स्ट नयारवेली मेगा एडवेंचर फेस्टिवल 19 नवंबर से, तैयारी शुरू

Fri, 30 Oct 2020 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
First Nayarveli mega adventure festival from 19, preparations begin
चार दिवसीय फर्स्ट नयारवेली मेगा एडवेंचर फेस्टिवल 19 नवंबर से बिलखेत (सतपुली) में होगा। एसडीएम लैंसडौन अपर्णा ढौंडियाल और जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी ने होटल व्यवसायियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। प्रतियोगिता के तहत एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रनिंग, माउंटेन बाइकिंग समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

टिप इन टॉप स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में आयोजित बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी ने कहा कि 19 नवंबर से होने वाले चार दिवसीय फर्स्ट नयारवेली मेगा एडवेंचर फेस्टिवल में एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रनिंग, माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता की जाएगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। फेस्टिवल में स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। फेस्टिवल की शुरुआत लैंसडौन क्षेत्र के सिसल्डी से सतपुली तक माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता से होगी। इसके निरीक्षण के लिए 31 अक्तूबर को देहरादून और अन्य जगहों की चार सदस्य टीम पहुंचेगी। उन्होंने फेस्टिवल की तैयारी और प्रचार-प्रसार के लिए होटल एसोसिएशन को निर्देशित किया। बैठक में ग्रामीण होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील बख्शी, महासचिव अजय सतीजा, उपाध्यक्ष अजय शंकर ढौंडियाल, हेमा शर्मा, कल्याण सिंह, जितेंद्र सिंह, होटल एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष सलीम उर रहमान, विजय अग्रवाल, सोहन जुयाल, फिरोज खान, राजेश ध्यानी, अनुज खंडेलवाल और मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed